अधेड़ की लाश मिलने से फैली सनसनी : सिर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ की लाश संदिग्ध हालत में मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। लाभांडी इलाके में आज सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली, जिसकी पहचान हिमेश यादव (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के सिर से खून निकल रहा है। ऐसे में लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

मामले की जांच में जुटी टीम

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पुलिस FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। फिलहाल अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

लोगों को शेयर करें