राजधानी मे एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिले शव; जांच में जुटी पुलिस

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। संजय नगर के मदनी चौक स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सभी के जहर सेवन कर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में परिवार के मुखिया साजिद अली, उनकी पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया। इसके बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि घटना संजय नगर के मदनी चौक की है। परिवार किराए के मकान में रहता था। शुरुआती जांच में चार लोगों के शव मिलने की पुष्टि हुई है, हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटनास्थल पर कुल चार लोग थे या पांच। फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *