विपक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा, 250 करोड़ के गोबर खरीदी में 290 करोड़ का घोटाला कैसे ? : सीएम भूपेश बघेल

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाले को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. बीजेपी के आरोप पर सीएम भूपेश बघेल ने जमकर निशाना साधा है. सीएम बघेल ने कहा, 250 करोड़ के गोबर खरीदी में 290 करोड़ का घोटाला कैसे हो जाएगा. विपक्ष को सब जगह केवल घोटाला ही दिखता है. वर्षों तक ये गौ माता के नाम पर केवल वोट मांगते रहे. गौशाला में गाय मरती रही और ये कमीशनखोरी करते रहे. प्रदेश के आधे से अधिक गौठान स्वावलंबी हो गए हैं.

वहीं बिजली बिल में वृद्धि को लेकर सीएम ने कहा, राज्य सरकार की तरफ से बिजली बिल में अब तक कोई वृद्धि नहीं की गई है. केंद्र सरकार का एनटीपीसी से एग्रीमेंट है. केंद्र से वृद्धि हुई है. सीएम बघेल ने कहा, भारत सरकार के गलत नीतियों के कारण विदेशी कोयला खरीद रहे. उसके कारण उत्पादन लागत बढ़ रहा. उसका भार छत्तीसगढ़ के जनता पर पड़ रहा. विपक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है|

लोगों को शेयर करें