जादू-टोने के शक में सुपारी देकर महिला को मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

पुलिस ने किया खुलासा : भतीजे ने 3 लाख में दी थी सुपारी, आरोपी ने कहा “जेल जाने का गम नहीं, पत्नी-बच्चे सुरक्षित रहेंगे”

रायपुर| जशपुर में 3 दिन पहले वृद्ध महिला की गोली मारकर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें महिला का भतीजा भी शामिल है। उसने हत्या के लिए 3 लाख रुपए की सुपारी शूटरों को दी थी। शक था कि महिला उसकी पत्नी और बच्चे पर जादू-टोना करती है इसके चलते दोनों बीमार रहते हैं। हालांकि 3 शूटरों का पता नहीं चला है।

 

 

यह भी पढ़े :

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की गला रेत कर हत्या

 

 

जानकारी के मुताबिक आरा चौकी इलाके के बांकीटोली निवासी भिनसो बाई (65) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भिनसो बाई अपने मायके डभनीपानी हाकुकोना गई हुई थी। बताया जा रहा है कि 4 लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। भिनसो बाई ने दरवाजा खोला तो शराब की मांग की। भिनसो बाई ने मना किया तो एक युवक ने कट्‌टा निकाला और कनपटी पर फायर कर दिया। इसके बाद कमरे में शव धकेल भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि भिनसा बाई का भतीजा बाकीटोला निवासी रवि शंकर महतो (63) टोनही का संदेह करता था। कुछ दिन पहले उसका इस बात को लेकर भिनसा बाई से झगड़ा भी हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने रविशंकर महतो को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने अपने दामाद झारखंड के गुमला निवासी लगन‎ महतो के सहयोग से शूटर अनिल साहू और साथियों को बुलवा कर सुपारी दी।

 

यह भी पढ़े :

सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर

 

 

रविशंकर महतो ने पुलिस को बताया कि उसका‎ लड़का अक्सर बीमार रहता है। उसे‎ शक था कि बड़ी मां ने उसके पुत्र को‎ कुछ कर दिया है। कुछ दिन पहले अंध विश्वास, जादू-टोना की बात को‎ लेकर उनके बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ‎ था। आरोपी रविशंकर ने बताया कि‎ उसने भिनसा बाई के बारे में पता किया कि वह कहां है। इसके बाद उसके मायके और फिर‎ उसके भाई के घर में जाकर जानकारी जुटाई। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में रविशंकर ने कहा कि उसे भिनसा बाई की हत्या करवाए जाने का कोई दुख नहीं है। उसे जेल जाने का भी गम नहीं है। उसे इस बात की तसल्ली है कि भिनसा बाई की मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हो गए हैं। आरोपी रविशंकर महतो से‎ पुलिस ने बैंक पासबुक, बाइक, मोबाइल, लगन महतो से मोबाइल, अनिल साहू से वारदात के लिए दी गई सुपारी के 20 हजार‎ और 75 सौ रुपए जब्त कर लिए हैं।‎

लोगों को शेयर करें