MP News : शादी से जुड़ी अजीब प्रथा, भोपाल में वर पक्ष ने मांगे 10 लाख, पुलिस ने भेजा जेल, जानें क्या है झगड़े की रस्म?  

Featured Latest मध्यप्रदेश

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर वधु पक्ष से 10 लाख रुपए मांगे गए हैं। पुलिस ने मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया है। साथ ही 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

झगड़े की रस्म में मांगे 10 लाख 

दरअसल,  भोपाल के नजीराबाद क्षेत्र के एक सख्श ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया, उनके बेटी की शादी बचपन में फूलसिंह से तय हुई थी। लेकिन बेटी फूलसिंह से अब शादी नहीं करना चाहती। इस पर फूलसिंह और उनके बड़े भाई मंगीलाल ने झगड़े की रस्म में 10 लाख रुपए मांगे हैं। पुलिस ने फूलसिंह और मांगीलाल के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

बचपन में तय हो हुई थी शादी 

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों पक्ष राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। जहां बाल उम्र में ही शादी तय कर दी जाती है। फूलसिंह की शादी भी बचपन में तय हो गई थी, लेकिन मार्च 2024 में वधु ने शादी से इनकार करते हुए अन्य युवक के साथ चली गई। दो माह बाद युवती ने वहां से लौटकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। मामले में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 6 को गिरफ्तार किया गया है।

नाबालिग से शादी का दबाव 

घटना की जानकारी मिलते ही फूलसिंह ने किशोरी से शादी करने की इच्छा जताई। उसके भाई मांगीलाल ने परिजों से बात की, लेकिन लड़की के पिता ने उसकी नाबालिग उम्र का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। इस पर लड़के वाले झगड़े की रस्म में 10 लाख रुपए मांगने लगे। कहा, समाज की रस्म है, इसे देना ही होगा। वधु पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने फूलसिंह और मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है झगड़े की रस्म

भोपाल का यह मामला सामाजिक कुप्रथा से जुड़ा है। जिसमें बाल उम्र में बच्चों की शादी तय कर दी जाती है। युवावस्था में शादी तोड़ने वाले पक्ष को जुर्माना भरना होता है। इसे झगड़े की रस्म कहते हैं। एमपी में राजगढ़ के आसपास कुछ जिलों में यह रस्म आज भी चलन में हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *