नक्सलियों ने मचाया उत्पात, 1 जेसीबी  और 2 पिकअप वाहन में लगाई आग मजदूरो को भी पिटा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| बीजापुर जिले में नक्सलियों ने रविवार को एक बार फिर से उत्पात मचाया है, जिओ केबल बिछाने काम में लगी तीन वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। 1 जेसीबी  और 2 पिकअप वाहन में आग लगाई है। बताया जा रहा है कि इस काम में लगे मजदूरों की भी माओवादियों ने जमकर पिटाई की है। काम बंद करने की धमकी दी है। मामला बीजापुर थाना क्षेत्र का है।

 

यह भी पढ़े :

नाबालिग लड़की ने साइड नहीं देने पर गूंगे-बहरे युवक की कर दी हत्या

 

जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित इलाके पदेड़ा में रोज की तरह आज भी जिओ केबल बिछाने का काम चल रहा था। इस काम में इलाके के लिए कई मजदूर लगे हुए थे। वहीं रविवार की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच जंगल की तरफ से 10 से 15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पहुंच गए। जिन्होंने पहले काम रुकवाया और फिर सभी मजदूरों को बंधक बना लिया।

 

यह भी पढ़े :

मां-बेटी ने पड़ोसन को खूब पीटा, कपड़े फाड़े जमकर चले घूंसे, पुलिस में जुर्म दर्ज

 

 

जिसके बाद 1 जेसीबी  समेत 2 पिकअप वाहन के डीजल टैंक फोड़कर आग लगा दी। फिर काम में लगे मजदूरों की लाठी से बेरहमी से पिटाई की, फिर छोड़ दिया। साथ ही काम बंद करने की धमकी भी दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी माओवादी जंगल की तरफ लौट गए। इधर, मामले की जानकारी पुलिस को भी मिल गई है। बताया जा रहा है कि, जवान भी मौके के लिए रवाना हो रहे हैं।

लोगों को शेयर करें