होटल हयात में पकड़ाया सेक्स रैकेट, 11 लडकियों सहित 2 दलाल गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० सेक्स रेकेट में शामिल लड़कियां दिल्ली, हरियाणा, बेंगलुरु, गुजरात, पंजाब से बुलाई गई थीं

रायपुर| रायपुर के तेलीबांधा थाने की पुलिस ने रविवार को होटल हयात में सेक्स रैकेट पकड़ा है। होटल के सुईट रूप से 11 लड़कियां गिरफ्तार की गईं। दो दलाल भी पकड़े गए हैं। अब इस मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। रैकेट में शामिल लड़कियां दिल्ली, हरियाणा, बेंगलुरु, गुजरात, पंजाब से बुलाई गई थीं। दलाल रैकेट ऑपरेट करने की तैयारी में थे, मगर पुलिस ने छापा मार दिया।

 

यह भी पढ़े :

नक्सलियों ने मचाया उत्पात, 1 जेसीबी  और 2 पिकअप वाहन में लगाई आग मजदूरो को भी पिटा

 

 

मुखबिर से मिले इनपुट के बाद पुलिस के एक जवान को ग्राहक बनाकर दलाल विप्लव और पंकज से संपर्क किया गया। ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने फोन पर बातचीत के बाद बुकिंग करवा ली। दलाल विप्लव और पंकज ने ग्राहक बने पुलिसकर्मी को कमरे का नंबर बता दिया। कमरे में पहुंचे पुलिस के आदमी ने कॉल गर्ल्स को देख लिया इसके बाद होटल के बाहर खड़ी दूसरी टीम को इशारा कर दिया। रेड की कार्रवाई करने होटल हयात पहुंची पुलिस टीम से होटल के कर्मचारी उलझ गए। पुलिस को रूम तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा था। अफसरों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस उन्हें हटा कर कमरों तक पहुंची तो अंदर लड़कियां मिली। सिटी एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया होटल हयात को भी इस मामले में नोटिस जारी किया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है कि इस पूरे रैकेट में होटल की किस तरह से संलिप्तता थी।

 

यह भी पढ़े :

नाबालिग लड़की ने साइड नहीं देने पर गूंगे-बहरे युवक की कर दी हत्या

 

 

पुलिस ने 11 लड़कियों के ब्रोकर विप्लव चोरड़िया और पंकज गोयल को गिरफ्तार किया है। अब तक जांच में पाया गया कि यह हाई प्रोफाइल रैकेट मोबाइल फोन के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था। विप्लव और पंकज के संपर्क में रायपुर के कई कारोबारी थे। वीकेंड की शाम को रंगीन मिजाज करने के लिए विप्लव और पंकज सारा बंदोबस्त किया करते थे। एक फोन कॉल पर लड़कियों की बुकिंग हो जाया करती थी। रायपुर के कारोबारी इसके बाद होटल हयात के कमरों में पहुंच जाते थे। रुपयों का लेनदेन भी विप्लव और पंकज ही किया करते थे।पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई लड़कियों में से कई इससे पहले भी रायपुर आ कर इस तरह की घटनाओं में शामिल रही हैं। इनके दलाल विप्लव और पंकज पहले होटल हयात में इनके नाम पर कमरा ले लिया करते थे। लड़कियां कमरे में ही रहती थीं। बाद में ग्राहक पहुंचा करते थे। लड़कियों से कुछ ग्राहक अक्सर मिला करते थे, इन्हें महंगे तोहफे भी देते थे।

लोगों को शेयर करें